नमस्कार,
मैं एडवोकेट मनीष हूँ। मैं गोरखपुर सिविल कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करता हूँ।
कानून को जटिल भाषा से निकालकर आम लोगों की समझ में लाना मेरा निरंतर प्रयास है। मैं नियमित रूप से सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण निर्णयों, नए आपराधिक कानूनों (BNSS, BNS, BSA) तथा कानूनी प्रावधानों का गहन अध्ययन कर उन्हें सरल, तथ्यात्मक और निष्पक्ष हिंदी में प्रस्तुत करता हूँ।
इस प्लेटफॉर्म पर मैं कानूनी समाचार (News), हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसलों (Judgments) तथा उनसे जुड़े विश्लेषण भी नियमित रूप से अपलोड करता हूँ, ताकि पाठक नवीनतम कानूनी घटनाक्रमों से अवगत रह सकें।
मेरा लेखन इस सिद्धांत पर आधारित है कि कानूनी ज्ञान सिर्फ वकीलों और लॉ स्टूडेंट्स तक सीमित नहीं रहना चाहिए। हर नागरिक को अपने अधिकार और कर्तव्यों की सही जानकारी होनी चाहिए।
मेरी लेखन शैली और दृष्टिकोण
- जजमेंट्स का मूल पाठ पढ़कर विश्लेषण करना
- कानूनी प्रावधानों को धारा-वार और उदाहरण सहित समझाना
- जटिल कानूनी भाषा को आसान हिंदी में बदलना
- तथ्यों पर आधारित, बिना किसी पक्षपात के विश्लेषण देना
- सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के नवीनतम निर्णयों को समय पर अपडेट करना
इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य
Adv Manish Legal Gyan एक शैक्षिक मंच है, जिसका लक्ष्य है:
- कानूनी जागरूकता बढ़ाना
- नवीनतम निर्णयों और कानूनों को सरल भाषा में समझाना
- सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण जजमेंट्स और कानूनी न्यूज़ उपलब्ध कराना
- लॉ स्टूडेंट्स, ज्यूडिशियल एस्पिरेंट्स और आम नागरिकों की मदद करना
महत्वपूर्ण डिस्क्लेमर (कृपया ध्यान से पढ़ें)
इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी लेख, न्यूज़ और जजमेंट्स की जानकारी केवल शैक्षिक एवं जागरूकता के उद्देश्य से लिखी गई है।
यह किसी भी प्रकार की कानूनी सलाह, राय या पेशेवर परामर्श नहीं है।
यदि मेरे किसी लेख में कोई त्रुटि, गलती या अपूर्ण जानकारी पाई जाती है, तो उसके आधार पर कोई भी व्यक्ति मुझसे किसी भी प्रकार का मुआवजा (Compensation) की मांग नहीं कर सकता और न ही मेरे खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही कर सकता है।
पाठक स्वयं अपनी जिम्मेदारी पर इस जानकारी का उपयोग करें। किसी भी कानूनी मामले में योग्य और अधिकृत एडवोकेट से ही व्यक्तिगत परामर्श लें।
Adv. Manish